Sunday, July 23, 2023
सतगुरु जी की बाजरे से भरी गाड़ी किसने, कब और क्यों लूटी व उसके उपरांत क्या हुआ ?
एक समय की बात है कि छुड़ानी धाम के आसपास के गांवों में टीडी दल ने सब फसलों को खा लिया था। जिसके फलस्वरूप अकाल पड़ गया था। बंदीछोड़ गरीबदास साहिब जी का एक भगत तोखराम था। जिसकी फसल बची थी। बंदीछोड़ गरीबदास साहिब जी की अनंत कृपा से उसके खेतों में टीडी दल ने बिल्कुल नहीं खाया और उसके फसल भी बहुत बढ़िया हुई थी। उस समय सतगुरु जी भगत तोखराम के पास ही ठहरे हुए थे। भगत तोखराम ने बार-बार विनती की कि "हे सतगुरु जी, आप थोड़ा अन्न अवश्य अपने साथ ले जाएं"। अतः उसके बहुत आग्रह करने पर महाराज जी अनाज की एक गाड़ी को लेकर श्री छुड़ानी धाम चल दिए। हर जगह अकाल पड़ गया था, लोग भूखे मर रहे थे।
Friday, March 3, 2023
गरीबदासीय कृपा पर्व कब और क्यों मनाया जाता हैं ?
भारत की वसुंधरा पर समय-समय पर कारक महापुरषो का अवतार हुआ| जिनमे से एक अलौकिक अखिल ब्रह्मंड नायक ज्योत बंदीछोड कबीर दास साहिब जी हुये| सतगुरु कबीर साहिब जी महाराज अपने निज लोक से अपने हंसो के उद्धार के लिए हर युग में यहाँ अवतार लेते हैं| सद्गुरु कबीर साहिब जी के ही पूर्ण अवतार आचार्य गरीब दास जी महाराज का प्राकटय भी अद्वितीय है | जो हम सब जीवो के उदहार के लिए, विकारो से छुटाने के लिए पूज्य पाद प्रात: स्मरणीय सतगुरु गरीब दास साहिब जी के रूप में छुड़ानी धाम को पवित्र किया| आज से सैकड़ो वर्ष पूर्व हमारे कल्याणार्थ अवतरित हुए|
![]() |
पाठी पंडित प्रेम सिंह गरीबदासीय ई-ग्रंथालय की ओर से गरीबदासीय कृपा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं |
Subscribe to:
Posts (Atom)