Saturday, May 27, 2017

श्री छुडानी धाम की भव्य शोभा यात्रा

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी हमारी गरीबदासीय सम्प्रदाय के परम धाम श्री छुड़ानी धाम में चल रहे बंदीछोड़ गरीबदास साहिब जी के 300 साला अवतार महोत्सव में 26 मई को पंजाब और हरिद्वार से आये हुए हजारों संत-महात्मा और भक्तजनो द्वारा श्री छुडानी धाम में एक ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा निकली गई. स्वामी ब्रह्मसागर जी महाराज भुरीवालों के निर्वाण स्थान श्री जलूर धाम से महामंडलेश्वर परम पूजनीय स्वामी विद्यानंद जी महाराज की अध्यक्षता में गाजे-बाजे के साथ यह ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा निकली गई।



सर्व प्रथम श्री छुडानी धाम के समीप दुल्हेड़ा गाँव में उब्बाला गरीबदासीय आश्रम से संतो की शोभायात्रा का शुभारंभ श्री छतरी साहिब के आचार्य गद्दीनशीन मेहरबान साहिब श्रीमहन्त दयासागर जी महाराज एवं आदित्य जैतदास जी ने नारियल फोड़ कर किया।

श्री छुड़ानी धाम में पहुँचने पर छुड़ानी धाम वासियों की ओर से इस शोभा यात्रा ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया


                                           





शोभा यात्रा के समय श्री छुडानी धाम के वासियों ने बहुत ही श्रद्धा से संतों व भक्तजनों के लिए हर 10 कदम पर जलपान की व्यवस्था की हुई थी.
108 वाहनों में सवार होकर सभी संत और भक्त उत्साह व उल्लास के साथ 4 घंटे की भव्य शोभा यात्रा के बाद छतरी साहिब मंदिर में परिक्रमा करी। 





परिक्रमा के बाद संध्या आरती व सत्संग हुआ। संध्या आरती पर "श्री सतगुरु ग्रंथ साहिब जी" का विमोचन हुआ । 

                                 




-: शोभा यात्रा की कुछ और विडियो देखे :-
























No comments:

Post a Comment